बाराबंकी, मार्च 10 -- सिरौलीगौसपुर। कोतवाली बदोसराय क्षेत्र में शारदा सहायक समान्तर नहर कसरैला झाल में मंगलवार की शाम को एक 50 वर्षीय अधेड़ का शव दिखा। ग्रामीणों की सूचना पर कोतवाली बदोसराय प्रभारी निरीक्षक अजीत कुमार विद्यार्थी पुलिस बल के साथ कसरैला झाल पर पंहुच कर नहर से शव को बाहर निकलवाया। मृतक की पहचान फतेहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम भैसुरिया निवासी रामतीरथ (50) पुत्र बदल के रूप में की गई। अधेड़ के लापता होने की सूचना के बाद फतेहपुर पुलिस व एसडीआरएफ की टीम अधेड़ की तलाश कर रही है। एसडीआरएफ की टीम, स्थानीय पुलिस के सहयोग से मंगलवार को नहर में सघन तलाशी अभियान चलाया था। परिजनों ने शव की पहचान की। पुलिस ने पंचनामा भर कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...