शारदा सहायक नहर में पहुंचा पानी, किसानों के चेहरे खिले
अयोध्या, जून 25 -- मवई संवाददाता। क्षेत्र में सिंचाई संकट और सूखी पड़ी शारदा सहायक डबल नहर की समस्या को हिंदुस्तान अखबार ने अपने मंगलवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था,जिसके बाद बुधवार को शारदा सहायक डबल नहर में पानी का प्रवाह शुरू कर दिया गया। नहर में पानी पहुंचते ही किसानों के चेहरों पर खुशी लौट आई, वहीं पशु-पक्षियों और अन्य जीव-जंतुओं को भी बड़ी राहत मिली है। किसान जय सिंह वर्मा , प्रभात वर्मा आदि लोगों ने बताया कि बीते कई दिनों से भीषण गर्मी और उमस के बीच शारदा सहायक डबल नहर तथा उससे निकली अधिकांश माइनर सूखी पड़ी थीं। यह भी पढ़ें- नर्सरी तैयार, नहीं हो पा रहा पानी का इंतजाम नहरों में पानी के अभाव से धान की रोपाई और अन्य कृषि कार्य प्रभावित हो रहे थे। किसान सिंचाई को लेकर चिंतित थे, जबकि नहरों पर निर्भर पशु-पक्षी भी पानी के लि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.