सुल्तानपुर, मार्च 8 -- बल्दीराय, संवाददाता। हलियापुर-कूरेभार रोड़ पर बने जग्गी बाबा पुल के पास स्थित शारदा सहायक खंड 16 डबल नहर का पानी एक नहर से दूसरे नहर में जा रही है। गोविंदपुर के नजदीक नहर के ओवरफ्लो होने से ऐसा हो रहा है, जिससे आसपास के गांवों में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार यदि जल्द ही स्थिति पर काबू नहीं पाया गया तो बड़ी दुर्घटना से इनकार नहीं किया जा सकता। बताया जा रहा है कि गोविंदपुर साइड की नहर लगातार उफान पर है और पानी का दबाव इतना अधिक हो गया है कि वह दूसरी नहर में बहने लगा है। इससे नहर की कटान बढ़ने की आशंका तेज हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि नहर की कटान और बढ़ी तो गोविंदपुर क्षेत्र के करीब 10 गांवों में पानी घुसने का खतरा पैदा हो सकता है, जिससे सैकड़ों किसानों की खड़ी फसलें और कई घर तबाह हो सकते हैं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.