प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 24 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। रायबरेली सिंचाई खंड की ओर से बुधवार को जनपद से गुजरी शारदा सहायक खंड-51 में पानी छोड़ा गया। सदर, कुंडा, लालगंज, पट्टी रानीगंज तहसील क्षेत्र के आसपास छोटी-बड़ी सभी 257 नहरों में दो दिन के भीतर पानी मुहैया हो जाएगा। धान की नर्सरी और रोपाई के लिए खेत तैयार कर रहे किसानों को सहूलियत होगी। जनपद में करीब 50 हजार हेक्टेयर भूमि पर धान की नर्सरी लगाने वाले किसानों के लिए राहत की खबर है। बता दें कि नहरों में पानी आने का इंतजार कर रहे किसान धान की रोपाई के पहले खेत तैयार करने के लिए भी पानी का इंतजार कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- नर्सरी तैयार, नहीं हो पा रहा पानी का इंतजाम कृषि विभाग और किसानों की शिकायत को संज्ञान में लेकर रायबरेली डिवीजन की ओर से 20 जून के बाद सभी नहरों में पानी छोड़ने का भरोसा दिया गया...