कोडरमा, मार्च 30 -- जयनगर। प्रखंड क्षेत्र स्थित शारदा विद्या मंदिर, योगियाटीला में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया, जिसमें विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय के निदेशक बासुदेव गोप एवं प्रधानाध्यापक विजय कुमार यादव ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि कड़ी मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन से ही यह सफलता संभव हुई है। प्रधानाचार्य विजय कुमार ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य सिर्फ परीक्षा में अच्छे अंक लाना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करना है। इस अवसर पर सचिन यादव, सिकेंदर सिंह, सुजीत रजक, रंजीत रजक, इंद्रदेव यादव, सत्यदेव यादव, बिरेन्द्र पंडित, सूरज कुमार सिंह, आजाद अंसारी, विनय तिवारी, सुनील कुमार रंजन, पूजा राणा, गायत्री देवी, रिंकी देवी, किरण...