चम्पावत, जून 25 -- टनकपुर। टनकपुर शारदा नदी में बहे दो युवकों का तीसरे दिन भी सुराग नहीं लग सका। एसडीआरएफ और जल पुलिस के जवान दिन भर बहे युवकों की खोज में जुटे रहे। बीते सोमवार को नहाते वक्त दोनों युवक शारदा नदी की तेज धारा में बह गए थे। कोतवाल चेतन रावत ने बताया कि नदी में बहे 18 वर्षीय नैतिक सक्सेना पुत्र वीर बहादुर सक्सेना, निवासी वार्ड तीन और 20 वर्षीय तरुण सक्सेना पुत्र बाबू राम सक्सेना, वर्मा लाइन वार्ड तीन टनकपुर की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...