चम्पावत, अप्रैल 15 -- मृदुल, टनकपुर। जल पुलिस ने शारदा नदी में डूब रहे दो भाईयों को बचा लिया। जानकारी के अनुसार 23 वर्षीय अभिषेक यादव और 18 वर्षीय हर्ष यादव पुत्र नंद कुमार यादव निवासी लखनऊ शारदा घाट पर स्नान कर रहे थे। इसी दौरान दोनों नदी के तेज बहाव की चपेट में आ गए। वहां मौजूद कांस्टेबल राकेश गिरी, अनिल कुमार, सतीश सिंह, दीप चंद्र, मुकेश राणा और रविंद्र कुमार ने दोनों को नदी से बाहर निकाल लिया। युवकों के परिजनों ने जल पुलिस का आभार जताया। यह भी पढ़ें- शारदा में डूब रहे युवक को बचाया यह भी पढ़ें- गंगा स्नान कर रही चार किशोरी डूबी, दो लापता

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...