शारदा में उद्योग-शिक्षा सहयोग बढ़ेगा
नोएडा, जून 26 -- ग्रेटर नोएडा, आशीष धामा। शारदा विश्वविद्यालय और वीवो मोबाइल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के बीच उद्योग-शिक्षा सहयोग के लिए शुक्रवार को करार हुआ। इस समझौते का उद्देश्य शिक्षा और उद्योग के बीच समन्वय स्थापित करना तथा विद्यार्थियों को व्यावहारिक एवं उद्योगोन्मुखी शिक्षा से जोड़ना रहेगा। इस साझेदारी के माध्यम से ज्ञान के आदान-प्रदान, अनुसंधान एवं नवाचार को बढ़ावा दिया जाएगा। साथ ही विद्यार्थियों के लिए इंटर्नशिप, उद्योग आधारित परियोजनाएं, कौशल विकास कार्यक्रम और उभरती प्रौद्योगिकियों से संबंधित प्रशिक्षण के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। एमओयू पर वीवो के डॉ. तक्ष कुमार, एचआर हेड तथा शारदा विश्वविद्यालय के डॉ. विवेक कुमार गुप्ता, रजिस्ट्रार, डॉ. भुवनेश कुमार आदि ने हस्ताक्षर किए।-- यह भी पढ़ें- शारदा में उद्योग-शिक्षा सहयोग बढ़ेगा
हिंदी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.