हरदोई, जून 30 -- मल्लावां। शारदा नहर में मंगलवार दोपहर माधवगंज की ओर से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बहता दिखाई देने से सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस और राजस्व विभाग को दी। कोतवाली प्रभारी विद्यासागर पाल ने बताया कि एसएसआई को मौके पर भेजा गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शव माधवगंज की ओर से बहता हुआ आया था। अभी पुलिस को शव बरामद नहीं हो सका है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज बहाव से शव मल्लावां क्षेत्र से आगे निकल गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव की तलाश शुरू कर दी। प्रधान प्रतिनिधि जयराम सिंह ने बताया कि लेखपाल कन्हैयालाल के सूचना देने पर वह मौके पर पहुंचे। यह भी पढ़ें- नहर में डूबे किशोर का शव बरामद, परिजनों में मचा कोहराम वहां मौजूद दुकानदारों ने बताया कि उन्होंने नहर में शव को बहते हुए देखा थ...