हरदोई, अप्रैल 12 -- हरदोई। टड़ियावा थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव के पास शारदा नहर में नहाने गए एक पुलिसकर्मी के डूबने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर पुलिस अधिकारी पहुंच गए। गोताखोरों की मदद से देर शाम तक उसकी तलाश जारी रही। टड़ियावां थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव के पास से निकली शारदा नहर में पुलिसकर्मी गौरव उर्फ राजन कुछ ग्रामीणों के साथ नहाने गया था। इसी दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूब गया। साथियों ने शोर मचाया, लेकिन तब तक वह पानी में लापता हो चुका था। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी अशोक कुमार मीणा व अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) मौके पर पहुंच गए और बचाव कार्य का जायजा लिया। पुलिस ने तत्काल गोताखोरों को बुलाकर सर्च ऑपरेशन शुरू कराया, जो देर शाम तक जारी रहा। बताया जा रहा है कि डूबा पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.