उन्नाव, मई 13 -- चकलवंशी, संवाददाता। माखी थाना क्षेत्र के रुपऊ गांव स्थित शारदा नहर में बुधवार सुबह नहाते समय गहरे पानी में चले जाने से छात्र की मौत हो गई। साथी ने डूबते देखा तो शोर मचाया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह उसे बाहर निकाला। मगर तब तक उसने दम तोड़ दिया था। घटना की जानकारी पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मचा रहा। उधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।माखी थाना क्षेत्र के रुपऊ गांव के रहने वाले 17 वर्षीय अशफाक पुत्र कमलुद्दीन कक्षा 9 का छात्र था। बुधवार सुबह इसी गांव के दोस्त जुबैर के संग गांव स्थित शारदा नहर रुपऊ पुल के पास नहर में नहा रहा था। यह भी पढ़ें- कादूनाला में नहाने गए दो युवकों की डूबने से मौत तभी अशफाक पुल के पास गहरे पानी में डूबने लगा। साथी ने बचाने का प्रया...