रायबरेली, जून 12 -- ऊंचाहार। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मायके आई महिला ने शुक्रवार की सुबह मनीरामपुर पुल के पास शारदा सहायक नहर में आत्महत्या की नीयत से छलांग लगा दी। आसपास मौजूद ने मामले की सूचना पुलिस को दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से उसे बाहर निकालकर सीएचसी में भर्ती कराया, जिसे उपचार के बाद स्वस्थ होने पर घर भेजा गया है। ग्रामीणों ने बताया कि महिला की तीन महीने सलोन क्षेत्र में शादी हुई थी। शादी के बाद महिला की ससुराल में अनबन हो गई। इसी के चलते शारदा सहायक नहर में छलांग लगाई थी। कार्यवाहक कोतवाल संजय कुमार शर्मा ने बताया कि महिला अस्पताल से परिजनों के साथ घर चली गई है, प्रार्थना पत्र मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...