हरदोई, मार्च 2 -- हरदोई। शाहाबाद तहसील के टोंडरपुर के निकट सलेमपुर पुलिया पर अचानक शारदा नहर माइनर कट गया। माइनर कटने से तेज धार के साथ माइनर से पानी निकलने लगा जिसने खेतों में खड़ी फसल को चपेट में ले लिया। नहर कटने की सूचना जब तक विभाग को पहुंची सौ बीघा से अधिक खेत पानी से भर गए। अधिशासी अभियंता शारदा नहर अजय चौधरी ने बताया कि सूचना मिलते ही विभागीय टीम मौके पर पहुंच गई। जेसीबी की मदद से कटी नहर माइनर की मरम्मत की गई। आशंका जताते हुए बताया कि लोग खेतों में पानी लगाने के लिए नहर माइनर काट देते हैं। इसके कारण माइनर कमजोर हो जाती हैं और उनसे पानी रिसने लगता है। वहीं किसानों ने बताया नहर पटरी से निकली सिल्ट को उठाने का ठेका लेने वाले ठेकेदार मनमाने तरीके से सिल्ट उठा रहे हैं। नियमों को दरकिनार कर नहर के अंदर भी पोकलैंड व जेसीबी चलाई गई थीं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.