सीतापुर, जून 24 -- हरगांव। हरगांव थाना क्षेत्र के कोरैय्या पुल के निकट शारदा नहर के रेगुलेटर में बुधवार को एक 35 वर्षीय युवक का शव मिला। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। हरगांव पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। मृतक के शरीर पर आसमानी रंग की शर्ट, काली जीन्स है। गले में काला धागा बंधा था। शव करीब चार से पांच दिन पुराना बताया जा रहा है। प्रभारी निरीक्षक बलवंत शाही ने बताया कि शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...