हरदोई, अप्रैल 25 -- हरदोई। सिंचाई विभाग नहरों और रजबहों की हालत संवारने की कवायद में जुट गया है। ताकि किसानों को पर्याप्त मात्रा में पानी मिल सके। नहरों की पटरियों के कटान की समस्या का भी निराकरण हो सके। शारदा नहर जिले में सिंचाई का मुख्य जरिया है। इसकी हरदोई शाखा पर किमी 10.600 से 10.087 के मध्य दाहिनी पटरी क्षतिग्रस्त है। जगह जगह मिट्टी का कटान हो गया है। शासन ने इस हिस्से की पटरी का पुनरुद्धार करने के लिए अनुमति दे दी है। पटरी को सही कराने की जिम्मेदारी सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता को सौंपी गई है। जिलाधिकारी अनुनय झा ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि तय समय में नहर के उक्त हिस्से पर निर्धारित कार्य कराया जाए। यह भी पढ़ें- जिले में सिंचाई की नई ताकत बनकर उभरेगी अपर आगरा नहर पटरी दुरुस्त होने पर लोगों को आवागमन में ...