उन्नाव, फरवरी 1 -- परियर। सदर तहसील क्षेत्र में शारदा नहर का पानी तीसरी बार कल्याणी नदी में छोड़े जाने से जलस्तर तेजी से बढ़ गया, जिससे मरौंदा सुचित, मरौंदा मझवारा व कटरी मरौंदा मझवारा गांवों की 300 बीघा से अधिक फसल पानी में डूब गई। किसानों की गेहूं, सरसों, बंदगोभी और आलू की फसलें बर्बादी के कगार पर पहुंच गई हैं। किसानों का कहना है कि पानी के कारण फसलों की जड़ें सड़ने लगी हैं और उन्हें नाव या बहते पानी से होकर खेतों तक जाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि अब तक कोई भी संबंधित अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा है। मजबूर होकर किसानों ने सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई है। दर्जनों किसानों को भारी नुकसान हुआ है और वे प्रशासन से शीघ्र राहत की मांग कर रहे हैं। अखिलेश निषाद, इंदल, ओम प्रकाश, जगजीवन, अकबर, प्रताप शंकर, मुन्ना, रहीस, भैयालाल, भल्लू...