चम्पावत, जून 22 -- योगेश, टनकपुर। शारदा घाट के पास नदी किनारे एक बुजुर्ग महिला का शव मिला। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को शारदा नदी किनारे एक बुजुर्ग महिला का शव मिला। शव की शिनाख्त 78 वर्षीय जानकी देवी पत्नी वजीर सिंह निवासी नायकगोठ के रूप में हुई। महिला के पुत्र विक्की ने बताया कि उसकी मां रविवार शाम गायब हो गई थी। खोजबीन के बाद भी पता नहीं चलने पर गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...