शारदा नदी में डूबी किशोरी का शव तीसरे दिन मानपुर घाट के पास बरामद
लखीमपुरखीरी, मई 27 -- लखीमपुर। खमरिया थाना क्षेत्र के लखपेड़ा गांव की शारदा नदी में डूबी 14 वर्षीय किशोरी कोमल का शव बुधवार सुबह तंबौर थाना क्षेत्र के मानपुर घाट के पास बरामद हो गया। शव मिलने की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया है। बता दें कि सोमवार को लखपेड़ा गांव निवासी जगदीश गौतम की पुत्री कोमल शारदा नदी में गहरे पानी में चली गई थी और देखते ही देखते डूब गई थी। घटना के बाद से ही स्थानीय प्रशासन और ग्रामीण उसकी तलाश में जुटे हुए थे। नदी की सीमाएं सीतापुर जिले के तंबौर थाना क्षेत्र से सटी होने के कारण खमरिया थानाध्यक्ष निर्मल तिवारी ने तंबौर पुलिस को भी मामले की जानकारी दी थी। यह भी पढ़ें- शारदा नदी में डूबी किशोरी का दूसरे दिन भी सुराग नहीं खमरिया और तंबौर दोनों थानों की पुलिस, ग्राम प्रधान सरस्वती प्रताप तिवारी, लेखपाल सूरज त्रिवेदी औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.