पीलीभीत, जून 24 -- कलीनगर। मानसून से पहले आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने और लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से मंगलवार को तहसील कलीनगर क्षेत्र में शारदा नदी के किनारे एसडीआरएफ की टीम ने मॉक ड्रिल का आयोजन किया। इस दौरान डूबते व्यक्ति को सुरक्षित बचाने, बाढ़ में फंसे लोगों को निकालने तथा आपदा के समय अपनाई जाने वाली सावधानियों का प्रदर्शन कर ग्रामीणों को प्रशिक्षण दिया गया। यह भी पढ़ें- शारदा नदी पर चल रहे बाढ़ बचाव कार्यों का एसडीएम ने किया निरीक्षणमॉक ड्रिल का उद्देश्य एसडीआरएफ टीम ने नदी में उतरकर बचाव उपकरणों के प्रयोग का प्रदर्शन किया और बताया कि बाढ़ या डूबने जैसी घटनाओं के दौरान घबराने के बजाय किस प्रकार त्वरित और सुरक्षित कार्रवाई की जाए। अधिकारियों ने बताया कि शारदा नदी कलीनगर तहसील के दर्जनों गांवों के लिए जीवनरेखा है, लेकिन ...