लखीमपुरखीरी, अगस्त 31 -- फूलबेहड़। निघासन तहसील के ग्रंट नं 12 में शारदा नदी ने एक बार फिर से कटान शुरु कर दिया है। कटान से आधा घर नदी में गिर गया है। जबकि दो लोगों के घर नदी में लटके हैं जो किसी भी समय नदी में समा सकते हैं। ग्रामीणों में कटान को लेकर दहशत का माहौल है। तहसील निघासन के ग्रंट नं 12 गांव में नदी ने फिर से कटान करना चालू कर दिया है। कटान से रामसेवक के घर का आधा हिस्सा नदी मे समा गया है। शेष बचा घर भी किसी वक्त नदी में समा सकता है। वहीं नीरज व फीरज के घर भी कटान की कगार पर हैं। यह भी पढ़ें- शारदा नदी के तेज कटान से राणा प्रताप नगर की आबादी पर मंडराया खतरा शारदा नदी की लहरें इन घरों के नीचे टकरा रही है, जिससे इन घरों पर खतरा मंडरा रहा है। एहतियातन लोगों ने अपने घर खाली कर लिए हैं। नदी दो सालों से इस गांव में कटान कर रही है। मका...