लखीमपुरखीरी, जुलाई 24 -- खमरिया। नेशनल हाइवे 730 पर हरिद्वार से रुपैडीहा जा रही रोडवेज बस अनियंत्रित होकर शारदा नदी में गिरने से बाल बाल बची। खमरिया थाना क्षेत्र में ऐरा पुल की रेलिंग से टकराकर रुक गई। हादसे में बस चालक, परिचालक और एक महिला यात्री जख्मी हुई। घायल बस चालक को नकहा सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया। जबकि अन्य दो को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।सीतापुर डिपो की रोडवेज बस हरिद्वार से सवारियां लेकर नेपाल बॉर्डर पर स्थित रुपैडिहा कस्बा जा रही थी। शुक्रवार को तड़के करीब तीन बजे ऐरा पुल के पास बस अनियंत्रित होकर ऐरा पुल की रेलिंग से टकरा गई। रेलिंग का बड़ा हिस्सा ड्राइवर साइड को फाड़ते हुए अंदर बस के अंदर तक जा घुसा। जिससे 45 वर्षीय बस चालक अनिल कटियार और 35 वर्षीय परिचालक हिमांशु श्रीवास्तव जख्मी हो गए। एम्बुलेंस के जरिए ...