नई दिल्ली, अप्रैल 8 -- कलकत्ता हाईकोर्ट ने बुधवार को करोड़ों के शारदा पोंजी घोटाले के आरोपी सुदीप्त सेन को 300 आपराधिक मामलों में से अंतिम दो मामलों में जमानत दे दी। इससे 13 साल बाद उनकी जेल से रिहाई का रास्ता साफ हो गया। हाईकोर्ट की एक खंडपीठ ने उत्तर 24 परगना जिले के बारासात थाने से संबंधित दो मामलों में सेन को जमानत दे दी। सेन को उनके खिलाफ दर्ज अन्य सभी मामलों में पहले ही जमानत मिल गई है जिसमें सीबीआई द्वारा दर्ज चार आपराधिक मामले भी शामिल हैं। अदालत ने निर्देश दिया कि सेन को 5,000 रुपये के मुचलके और इतनी ही राशि के एक स्थानीय व्यक्ति समेत दो जमानती पेश करने पर रिहा किया जाए। सेन को अप्रैल 2013 में जम्मू कश्मीर में गिरफ्तार किया गया था, जब सैकड़ों करोड़ रुपये के गबन का खुलासा हुआ था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...