चम्पावत, अप्रैल 29 -- योगेश जोशी, चम्पावत। टनकपुर शारदा घाट में सुरक्षा से संबंधित सभी कार्य पूरे कर लिए गए हैं। डीएम मनीष कुमार ने बताया कि मां पूर्णागिरि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा प्रशासन की प्राथमिकता में शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इस संबंध में सिंचाई विभाग को घाट में सुरक्षा के कार्य करने के निर्देश दिए गए थे। घाट में बेरिकेडिंग की गई है। इसके अलावा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक दिशा निर्देश वाले बोर्ड लगाए गए हैं। जल पुलिस और प्रशासनिक टीमों को पैनी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। --

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...