चम्पावत, मार्च 23 -- टनकपुर। टनकपुर शारदा घाट पर सोमवार सुबह स्नान के दौरान यूपी निवासी दो युवक और एक युवती को जल पुलिस ने डूबने से बचा लिया गया। जानकारी के अनुसार 19 वर्षीय अमन पुत्र रामदेव, 19 वर्षीय अंकित पुत्र गुड्डू, निवासी ग्राम रोसर, हरदोई बाईपास, शाहजहांपुर और मुरादाबाद यूपी निवासी 25 वर्षीय ज्योति पुत्री हरिराम स्नान कर रहे थे। तभी शारदा के तेज प्रवाह में तीनों डूबने लगे। जिन्हें रेस्क्यू टीम ने सकुशल बाहर निकाला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...