चम्पावत, मार्च 25 -- टनकपुर में शारदा घाट में गंगा आरती जारी है। पालिका चैत्र नवरात्र में नौ दिन तक विशेष आरती का आयोजन कर रह है। यहां हर शाम गंगा आरती की जा रही है। इस दौरान 101 दीप जलाए जा रहे हैं। आरती के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जा रहा है। पालिका ने घाट क्षेत्र में सफाई और सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। आयोजन में पालिकाध्यक्ष विपिन वर्मा, ईओ ऋषभ उनियाल, विनोद बिष्ट आदि सहयोग कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...