चम्पावत, जनवरी 4 -- राज्य सरकार की ओर से टनकपुर में शारदा घाट परियोजना के अंतर्गत सिटी ड्रेनेज प्लान के निर्माण के लिएRs.65.65 करोड़ की योजना को स्वीकृति प्रदान की गई है। इस महत्वाकांक्षी योजना के क्रियान्वयन से शहरी जल निकासी व्यवस्था में व्यापक सुधार होगा, जिससे जलभराव की समस्या का प्रभावी समाधान, स्वच्छता स्तर में वृद्धि तथा पर्यावरण संरक्षण को मजबूती मिलेगी। इसके साथ ही जनपद चम्पावत में सहायक नदी, धारा उपचार (कालसन भोलेश्वर) के अंतर्गत समग्र जल संरक्षण, जल संवर्द्धन एवं मृदा संरक्षण कार्यों के लिएRs.3.39 करोड़ की स्वीकृति भी प्रदान की गई है। यह स्वीकृति जलागम प्रबंधन के अंतर्गत दी गई है, जिससे प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और पुनर्जीवन को बढ़ावा मिलेगा। डीएम मनीष कुमार ने बताया कि महत्वपूर्ण स्वीकृतियों से जनपद में शहरी आधारभूत सुविधा...