रांची, अप्रैल 6 -- रांची, विशेष संवाददाता। शारदा ग्लोबल स्कूल में मेधावी विद्यार्थियों के लिए सोमवार को सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि व्यवसायी राजेंद्र बुधिया व मींटू बुधिया थे। विशिष्ट अतिथि आदित्य स्वरूप के साथ स्कूल के डायरेक्टर दीपक बंका, अनुज रंजन, डायरेक्टर एकेडमिक्स डॉ रंजना स्वरूप और प्राचार्या जसमीत कौर सहित शिक्षक, अभिभावक व बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने इस कार्यक्रम में भागीदारी की। समारोह में अनुशासन, शत-प्रतिशत उपस्थिति, शैक्षणिक उत्कृष्टता और सुधार करनेवाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। क्लास, सेक्शन और सब्जेक्ट टॉपर को भी पदक और प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। अतिथियों ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। स्कूल प्रबंधन ने इसे विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना और प्रेरणा का ...