पीलीभीत, अगस्त 16 -- शारदा नदी का जलस्तर बढ़ने से अचानक बाढ़ का पानी हजारा गांव में घुस गया। देखते ही देखते गांव की सड़कों पर करीब तीन फीट और घरों में दो से तीन फीट तक पानी भर गया। अचानक घरों में पानी घुसने से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गईं। कई परिवारों के घरों में चूल्हे तक पानी में डूब गए, जिससे उन्हें खाना बनाने में परेशानी हुई। वहीं कई परिवार चारपाई पर बैठकर पानी कम होने का इंतजार करते रहे। बाढ़ का पानी घरों में घुसने से ग्रामीण जरूरी सामान और गृहस्थी का सामान सुरक्षित स्थानों पर रखने में जुटे रहे। गांव के भरत पासवान, लल्लू, राम नरेश, राजेश सिंह, राजकुमार, दीदार सिंह, बलविंदर सिंह, मुख्तार सिंह ब्यास समेत कई परिवार बाढ़ की चपेट में आ गए।सूचना मिलने पर ग्राम प्रधान मनोज सिंह और क्षेत्रीय लेखपाल प्रद्युम्न पाण्डेय हजारा गांव पहुंचे। दोन...