चाईबासा, मई 7 -- चाईबासा, संवाददाता। पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में उद्योगपति पद्म कुमार जैन द्वारा प्रायोजित 15वीं ज्ञान चंद जैन अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतर्गत गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल मैच में शारदा उच्च विद्यालय बड़ा बैदी ने इंदिरा गांधी शिक्षा निकेतन चक्रधरपुर को तथा मधुसूदन महतो उच्च विद्यालय आसनतलिया ने गत वर्ष की संयुक्त विजेता टीम संत जेवियर्स इंगलिश स्कूल चाईबासा को पराजित कर सेमीफाइनल में अपना स्थान सुनिश्चित किया। अब 8 अप्रैल को पहले सेमीफाइनल में शारदा उच्च विद्यालय बड़ा बैदी का मुकाबला मधुसूदन पब्लिक स्कूल आसनतलिया से तथा संत जेवियर्स बालक उच्च विद्यालय चाईबासा का मुकाबला मधुसूदन महतो उच्च विद्यालय आसनतलिया से होगा। प्रतियोगिता का फाइनल मैच सोमवार को अपराह्न दो बजे से खेला जाएगा। यह भी पढ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.