कानपुर, फरवरी 17 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता शारदानगर स्थित इंद्रपुरी कॉलोनी में पिछले तीन दिन से जलकल की ओर से सप्लाई होने वाला पानी ठप पड़ा हुआ है। पीड़ित अधिकारियों के चक्कर व फोन लगा रहे हैं। इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा। क्षेत्र के लोग एक-एक बाल्टी पानी के लिए परेशान हैं। इंद्रपुरी जन कल्याण समिति के अध्यक्ष सुभाष शर्मा ने बताया कि तीन दिन से बूंद-बूंद पानी के लिए तरस गए हैं। अधिकारियों को लगातार फोन करते, लेकिन वह उठाते नहीं हैं। इसी तरह पीके दास ने बताया कि पानी के लिए आसपास में रहने वाले लोगों के घरों में लगे सबमर्सिबल पंप से पानी ले रहे हैं। सुबह उठते ही पानी भरने की चिंता लगी रहती है। अजय गुप्ता, प्रमोद पांडेय, चंचल दास, शशिकांत त्रिवेदी का कहना है कि लाइन में लीकेज होने की वजह से बदला गया था। इसके बाद से समस्या ब...