पीलीभीत, जुलाई 15 -- पीलीभीत। जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह के संभावित दौरे से पूर्व गांधी सभागार में डीएम ज्ञानेन्द्र सिंह ने सिंचाई विभाग के पिछले तीन वर्षों में मिले बजट एवं कराए गए कार्य की समीक्षा कर विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए। शारदा नदी के आसपास कलीनगर, पूरनपुर क्षेत्र से सटी कई बाढ़ परियोजनाओं पर कराए गए कार्यों को लेकर आवश्यक गहन मंथन किया गया। इसमें देवहा और कटना नदी की बाढ़ परियोजनाओं को लेकर भी चर्चा की गई। बैठक में सीडीओ, सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता पीपी गौतम, समझावन राम, शारदा सांगर खंड के सहायक अभियन्ता योगेन्द्र सिंह गौतम, अधिशासी अभियन्ता आशुतोष कमार, सौरभ ओझा, सुमित सचान एवं बाढ़ खंड पूरनपुर के सचिन चौधरी, हेड वर्क्स खंड शारदा नहर बरेली के सहायक अभियन्ता रोहित ढाका और सहायक अभियन्ता नलकूप ने अपने कार्य क्षेत...