वाराणसी, मार्च 15 -- बाबतपुर (वाराणसी)। ईरान-इजरायल युद्ध के चलते वाराणसी से शारजाह जाने वाली फ्लाइटें अब 25 मार्च तक निरस्त रहेंगी। 28 फरवरी से शुरू हुई यह अवधि पहले 15 मार्च तक थी। इस दौरान 16 दिनों में लगभग 2600 यात्रियों ने यात्रा रद्द की है। बाबतपुर एयरपोर्ट से प्रतिदिन एयर इंडिया एक्सप्रेस के दो विमान शाम 5.40 बजे और रात 10.40 बजे रवाना होते हैं। इससे खासी संख्या में यात्री वाराणसी से खाड़ी देशों को जाते हैं। 28 फरवरी से ये फ्लाइटें रद्द चल रही हैं। हालांकि बाबतपुर एयरपोर्ट स्थित एयरलाइंस काउंटर पर रोज शारजाह जाने के संबंध में लोग पूछताछ करते हैं। एयरलाइंस अधिकारियों ने बताया कि दोनों विमान अब 25 मार्च तक निरस्त रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...