आगरा, मई 30 -- संस्था हमलोग ने मोहब्बत का पैगाम देने वाले शायर बशीर बद्र को श्रद्धांजलि दी। संस्था ने कहा कि बशीर बद्र ने शायरी के माध्यम से मोहब्बत के पैगाम को ही नहीं बांटा बल्कि उर्दू गजल शायरी को नए और ऊंचे आयाम दिए। उनका कलाम परस्पर सदभाव और राष्ट्रीय भावना से ओत-प्रोत होता था। इस दौरान अनिल अरोरा, डॉ.विशाल सक्सैना, प्रदीप दीक्षित, रेखा सिंह, रिजवाना अहमद, प्रिया पांडेय, राजीव शर्मा, डॉ.कल्पना पोरवाल, अभय सिंह आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- अररिया : प्रसिद्ध शायर बशीर बद्र के निधन पर साहित्यकारों ने जताया शोक यह भी पढ़ें- प्रसिद्ध शायर डॉ. बशीर बद्र के निधन पर कूटा ने व्यक्त किया शोक यह भी पढ़ें- गजल का बद्र ओझल, अमरोहा की हवाओं में हमेशा रहेगी खुशबू

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...