जौनपुर, मार्च 23 -- जफराबाद।स्थानीय कस्बे के सैय्यद अलीपुर मुहल्ले के निवासी जिले के मशहूर शायर निसार अहमद का रविवार की सुबह उनके आवास पर निधन हो गया।जिसकी खबर सुनते ही लोगो में शोक की लहर दौड़ पड़ी।उनके घर पर श्रद्धांजलि देने के लिए लोग उमड़ पड़े।उनके निधन पर लोगों में चर्चा रही कि जिले की एक हस्ती और इल्म का खजाना चला गया। लोग उनका यह शेर विलादते बादे अजान, शहादते बादे नमाज, बस इतनी देर का झगड़ा है, जिंदगी क्या है कह रहे थे। लोग उनकी लिखी हुई किताबों पर भी चर्चा करते रहे। उनके पुत्र शाहिद अंसारी ने बताया कि रात में 10 बजे सुपुर्द खाक किया जाएगा उनके आवास पर श्रद्धांजलि देने वालों में चेयरमैन प्रतिनिधि डॉ.सरफराज खान, डॉ.हैदर रजा आब्दी, पूर्व चेयरमैन प्रमोद कुमार बरनवाल, शिवम बरनवाल, कलामुद्दीन अंसारी अन्य लोग रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...