रामपुर, फरवरी 8 -- रामपुर में बरेली गेट स्थित महफिल मैरिज हॉल में मशहूर शायर मरहूम ताहिर फराज साहब की याद में एक पुरसोज और अदबी खिराज-ए-अकीदत तजयिती इजलास का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन फैसल खां लाला की जानिब से किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों द्वारा कुरआन ख़्वानी से हुई। शहर ईमाम मौलाना नासिर साहब ने मरहूम की मग़फ़िरत और दर्जात की बुलंदी के लिए दुआ कराई। इसके बाद शहर के नामवर शायरों और अदबी शख़्सियतों ने मरहूम ताहिर फराज साहब की शख़्सियत, उनकी शायरी और अदब के लिए उनकी ख़िदमात पर रौशनी डालते हुए अपने ख़यालात का इज़हार किया। आयोजक फैसल ख़ां लाला ने अपने ख़िताब में कहा कि यह महफलि सिर्फ यादों की नहीं, बल्कि जिम्मेदारी की भी है। उन्होंने कहा कि हमें अपने शायरों और अदबी शख़्सियतों को उनके जाने के बाद ही नहीं, बल्कि उनकी जिंदगी में भी ...