नई दिल्ली, सितम्बर 4 -- Nepal floods: नेपाल की भीषण बाढ़ की वजह से अभी भी हजारों की संख्या में लोग लापता हैं। इनके लिए लगातार बचाव दल चलाया जा रहा है। 1200 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और उनके शवों को पहचानने की कोशिश की जा रही है। लेकिन इसी बीच एक ऐसा दावा किया गया है, जिससे इस बाढ़ में लापता हुए लोगों के मिलने या उनके शवों को पहचाने जाने की संभावना को झटका लग सकता है। दरअसल, एक जाने-माने वैज्ञानिक ने दावा किया है कि हालात इतने भयावह थे कि इस आपदा में मारे गए लोगों के शव भी शायद कभी न मिलें। द गार्जियन की रिपोर्ट के मुताबिक मेलबर्न की मोनाश यूनिवर्सिटी के फोरेंसिक विभाग के प्रमुख प्रोफेसर रिचर्ड बास्ड ने नेपाल त्रासदी को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि अभी तक जो शव मिले हैं या जो मिलेंगे। शायद उनकी पहचान ही न हो पाए। इसके अल...