मिर्जापुर, जून 3 -- मिर्जापुर। जिले के लगभग 20 फीसदी पेट्रोल पम्प शाम होते ही ड्राई हो जा रहे है। इन पेट्रोल पम्पों से लोगों को डीजल और पेट्रोल नहीं मिल पाता है। सोमवार को नगर के आधा दर्जन पेट्रोल पम्पों के ड्राई हो जाने से उपभोक्ताओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दो पहिया वाहन चालक वाहन को घसीटते हुए कभी इस पेट्रोल पम्प तो कभी उस पेट्रोल पम्प पर भटकते रहे। पेट्रोल पम्प व्यवसाइयों का कहना है कि डिमाण्ड के अनुरूप पेट्रोलियम कम्पनियों से डीजल और पेट्रोल नहीं मिल पा रहा है। जिले में डीजल और पेट्रोल के संकट की दस्तक सुनाई दे रही है। जिले के पेट्रोल पम्प व्यवसाइयों को खपत के अनुसार तेल कम्पनियों के डीपों से डीजल और पेट्रोल नहीं मिल पा रहा है। यहीं वजह है कि अक्सर शाम होते ही जिले के 20 फीसदी पेट्रोल पम्प ड्राई हो जाते है। सोमवार को नगर ...