कोडरमा, जनवरी 6 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता । कोडरमा में मंगलवार की सुबह से ही तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार बुधवार को भी न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। ठंड ने शहर से लेकर गांव तक मुश्किलें बढ़ा दी है। ठंड का आलम यह है कि दोपहर में भी तेज धूप होने के बाद ठंडी हवा से लोग परेशान हैं। जिले के आश्रय गृह की बदहाली के कारण लोग वहां जाना भी नहीं चाहते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...