शाम होते ही शुरु हो जाती है वन्यजीवों की चहलकदमी
बिजनौर, सितम्बर 11 -- कॉर्बेट टाइगर रिजर्व से सटे इलाकों में शाम ढलते ही वन्यजीवों की चहलकदमी शुरु हो जाती है। वन्यजीवों की मौजूदगी से लोग भयभीत हैं। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के सीमावर्ती इलाकों में वन्यजीवों की मौजूदगी ने आम लोगों खासकर ग्रामीणों का जीना दूभर कर रखा है। आए दिन आबादी वाले इलाकों में वन्यजीवों की आवाजाही रोकने की मांग किए जाने के बाबजूद विभागीय स्तर पर इस दिशा में कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है। गुरुवार को देर शाम कार्बेट टाइगर के जंगल से बाहर निकल कर एक हाथी आबादी के बीच पहुंच गया। हाथी ग्राम इस्लामनगर के पुराना कालागढ़ निवासी सिराजुद्दीन अंसारी के घर के सामने काफी देर तक खड़ा रहा।हाथी की मौजूदगी के चलते सूखा स्रोत के पुल पर राहगीरों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। हाथी करीब आधा घंटा से अधिक समय तक सूखा स्रोत में ही जमा रहा। इस दौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.