मेरठ, मार्च 27 -- पहाड़ों पर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर मैदानों में दिखने लगा है। गुरुवार को दिनभर तेज धूप के बीच शाम होते ही बादल छा गए। मेरठ सहित वेस्ट यूपी में 31 मार्च तक मौसम में इसी तरह के उतार-चढ़ाव जारी रहने के आसार हैं। अगले 48 घंटे में अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है और यह 38 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। हालांकि इसके बाद इसमें तीन से चार डिग्री सेल्सियस की फिर से गिरावट हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को दिन-रात के तापमान क्रमश: 34.7 एवं 19.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ जो सामान्य से 3.9 डिग्री सेल्सियस अधिक हैं। आज भी वेस्ट यूपी के कुछ हिस्सों में आंधी-बारिश के आसार हैं। वहीं, गुरुवार को मेरठ का एक्यूआई 132 दर्ज हुआ जो मध्यम श्रेणी में है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.