जमुई, मई 8 -- झाझा, नगर संवाददाता शाम होते ही झाझा मुख्य बाजार से बालू लदी हाईवा ट्रकें गुजरने से झाझा वासी दहशत में रहते हैं। बुद्धिजीवी इसे अवश्यंंभावी खतरे की घंटी मान रहे हैं। शाम होते ही ऐसी ट्रकें भीड़भाड़ भरे संकरे बाजार क्षेत्र से गुजरती है। इससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। मुख्य बाजार से स्टेशन जाने के क्त्रम में सड़क के एक ओर रेलवे की बाउंड्री पड़ती है तो वहीं दूसरी ओर व्यावसायिक एवं आवासीय परिसर अर्थात दुकान एवं घर बने हुए हैं। शाम के पहर लोग खरीददारी करने अथवा बाजार घूमने के लिए आते हैं। इस दौरान शाम के समय में गुपचुप चाट चटपटी झालमुड़ी के छोटे-छोटे ठेले खोमचे वाले भी सड़क किनारे अपनी रोजी-रोटी के लिए बेचने हेतु आते हैं और इसका आनंद लेने के लिए पुरुष तो कम महिलाएं एवं बच्चियों को ऐसे काउंटरों पर देखा जा सकता है परंतु जब यह हाईवे ...