पलामू, दिसम्बर 18 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिले मे लगातर ठंड और कनकनी बढ़ने के साथ सुबह व शाम में घना कोहरा छाया रह रहा है। इसके कारण पलामू से गुजरने वाले वाहन चालकों को काफी परेशानी हो रही है। एनएच-39 और 139 पर इंटरस्टेट भारी वाहनों के साथ छोटी गाडियों को सुबह व शाम में तेजी से चलना मुश्किल हो गया है। गाड़िया रेंगते हुए आगे बढ़ रही है। कोहरा अधिक होने के कारण देर रात के समय अधिकांश गाड़ियों को सड़कों के किनारे खड़े करना पड़ रहा है। भारी वाहन चालक आशीष कुमार यादव ने बताया कि कोहरा के कारण रात मे 11 बजे के बाद गाड़ी को हाईवे के किनारे खड़ा करना पड़ रहा है। सुबह आठ बजे के बाद ही गाडी चलाने लायक कोहरा साफ होता है। दुर्घटना से बचने के लिए कोहरा छंटने के बाद ही गाड़ी चलाते हैं। कई बार कोहरा अधिक होने के कारण लगातार सड़कों पर दुर्घटना हो ...