कुशीनगर, सितम्बर 13 -- कुशीनगर। ब्लॉक विशुनपुरा क्षेत्र के मनिकौरा और जरार बिजली उपकेंद्रों से जुड़े सैकड़ों गांवों में इन दिनों शाम होते ही बिजली आपूर्ति ठप हो जा रही है। देर रात तक जारी रहने वाली कटौती से ग्रामीणों और उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ती जा रही है। लगातार बिजली कटौती के कारण लोगों में विभागीय व्यवस्था के प्रति नाराजगी देखी जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि शाम के समय बिजली गुल होने से घरेलू कामकाज के साथ बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। उमस और गर्मी के बीच लंबे समय तक बिजली न रहने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: अघोषित बिजली कटौती को लेकर ब्लॉक प्रमुख ने जताई नाराजगी उपभोक्ताओं का कहना है कि समस्या लगातार बनी हुई है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इस ओर प्रभावी कदम नहीं उठा रहे ...