उन्नाव, अप्रैल 27 -- शुक्लागंज, संवाददाता। नवीन पुल पर लगने वाले जाम से लोगों को दूर-दूर तक निजात मिलती नजर नहीं आ रही है। रविवार शाम को एक बार दोबारा पुल पर वाहनों के भार के चलते जाम लगना शुरू हो गया। जिस कारण रात तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रही। जाम हटवाने में पुलिस कर्मियों को भी परेशानी उठानी पड़ी।रविवार को सहालग तेज होने के कारण नवीन पुल के रास्ते से एक के बाद एक बारातें निकली। इसके साथ ही ई रिक्शा और टेंपो की अराजकता के चलते बीच सड़क तक वाहन खड़े रहे। जिससे मार्ग संकरा हो गया। जिस कारण शाम करीब साढ़े छह बजे से नवीन पुल से लेकर फोरलेन तक वाहनों की लंबी कतारें लग गई। यह भी पढ़ें- गढ़पुरा बाजार में जाम लगने से बढ़ी लोगों की परेशानी वहीं जाम को देख यातायात और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। जहां पुलिस ने आड़े तिरछे खड़े वाहनों को सीधा कराया। इ...