गोड्डा, मार्च 12 -- गोड्डा प्रतिनिधि । जिला मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में बुधवार शाम होते ही मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। आसमान में काले बादल छा गए और कई जगहों पर बारिश के साथ तेज हवा चलने लगी, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि मौसम वैज्ञानिक रजनीश प्रसाद राजेश ने बताया कि आगामी दो दिनों तक गोड्डा और आसपास के इलाकों में हल्की बूंदाबांदी, गर्जन के साथ तेज हवा चलने की संभावना बनी हुई है। उन्होंने कहा कि मौसम में इस बदलाव के कारण कुछ स्थानों पर बादल गरजने और तेज हवाओं का प्रभाव देखने को मिल सकता है। किसानों को सलाह दी है कि वे मौसम के पूर्वानुमान को ध्यान में रखते हुए खेती-बाड़ी से संबंधित कार्य करें और फसलों को सुरक्षित रखने के लिए आवश्यक सावधानी बरतें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...