गिरडीह, मई 1 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। तेज हवा और झमाझम बारिश ने गुरुवार को भीषण गर्मी से परेशान लोगों को काफी राहत दी है तो वहीं इससे शहर के हालात बिगड़ गया। जनजीवन भी बुरी तरह प्रभावित रहा। तेज हवाओं ने कई जगहों पर पेड़ गिराए। बिजली की कटौती भी बढ़ गई है। कई फीडरों में बिजली घंटों तक बाधित रही। करीब दो घंटे की झमाझम बारिश से शहर बेहाल रहा। शाम चार बजे ही अंधेरा छाा गया। खेल प्रेमियों के लिए एकमात्र झंडा मैदान पानी में डूबा रहा, वहीं बारिश के बाद गंदे पानी के बहाव से स्टेशन जाने का मोड़ और गगन मुखर्जी रोड पर आगमन कुछ देर के लिए अवरुद्ध रहा। यह भी पढ़ें- मौसम के तीन रंग: सुबह शोले, दोपहर में पानी और शाम सुहानी गरज और बारिश के बीच भरकट्टा में चलती बाइक पर पेड़ गिरने से एक युवक की मौत हो गई है, जबकि बुधवार को इसी गरज और बारिश के बीच वज्रपात से...