सहरसा, मार्च 15 -- सहरसा, नगर संवाददता। मृतक के भाई आशीष कुमार ने बताया कि छोटू शाम करीब साढ़े छह बजे अपने घर से पैदल निकला था। सड़क निर्माण के कारण गाड़ी घर से बाहर सड़क पर ही लगी थी। भाई ने बताया कि छोटू लगभग हर शाम 6-7 बजे घर से निकलता था। सड़क निर्माण के कारण कुछ दिनों से गाड़ी घर के बाहर ही रहती थी। बताया जा रहा है कि मृतक ने कुछ दिनों पहले ही नगद में थार गाड़ी खरीदी थी। जिस गाड़ी में वह अपने दोस्तों साथ घूमता देखा जा रहा है। मृतक के भाई ने बताया की छोटू के साथ अन्य तीन लोग भी थे। एक व्यक्ति का फोन स्वीच आफ बताया जा रहा है ।मृतक का है अपराधिक इतिहास :घटनास्थल और अस्पताल पहुंचे सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि मृतक विरुद्ध पूर्व से कई आपराधिक कांड दर्ज हैं, जिनमें हत्या एवं शस्त्र अधिनियम भी शामिल है। एसपी के निर्देश पर सदर अनुमंडल ...