शाम पांच बजे तक एमएसटी बनेगी
नोएडा, जून 6 -- नोएडा। मोरना स्थित नोएडा डिपो में यात्री सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक एमएसटी (मासिक पास) बनवा सकते हैं। अधिकारियों के अनुसार सोमवार से शनिवार तक एमएसटी की सुविधा यात्रियों को दी जाती है। रविवार को यह सुविधा बंद रहती है। डिपो में एमएसटी के लिए एक अलग काउंटर है, जहां पर यात्री प्रक्रिया को पूरी कर सकता है। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने एमएसटी की प्रक्रिया को डिजिटल और पेपरलेस बना दिया है। यात्री स्मार्ट कार्ड के माध्यम से एमएसटी बनवा और नवीनीकृत करा सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.