शाम ढ़लते ही शुरू हो जाती रोडवेज के चालकों व परिचालकों की मनमानी
सीतापुर, मई 24 -- महोली, संवाददाता। परिवहन निगम के चालकों व परिचालकों की मनमानी थमने का नाम नहीं ले रही है। शाम ढ़लते ही रोडवेज के चालक व परिचालक लोकल रूट की सवारियों को बस में बैठाने से साफ इनकार कर देते हैं। यात्रियों के द्वारा बस में न बैठाने का कारण पूछने पर यह कर्मचारी बस को बाईपास से ले जाने की बात कहते हैं। जिसके चलते अक्सर रोडवेज के कर्मचारियों व यात्रियों के बीच तीखी नोकझोंक होती है। शाम ढ़लने के बाद शहर के मुख्य बस स्टेशन से महोली, मैगलगंज व जंगबहादुरगंज का सफर करना यात्रियों के लिए चुनौती पूर्ण हो जाता है। शाम होने के बाद रोडवेज के चालक व परिचालक इस रूट के यात्रियों को बस में नहीं बैठाते हैं। जिससे यात्रियों को काफी कठिनाई होती है। नौकरी पेशे से जुड़ी महिलाओं का भी रोजाना इस रूट से आना जाना लगा रहता है। ऐसे में रोडवेज के इन कर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.