बांका, मार्च 16 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। रविवार को दिनभर सामान्य रहे मौसम में शाम ढलते ही अचानक बदलाव देखने को मिला। आसमान में घने बादल छा गए और वातावरण में शुष्कता बढ़ने लगी। दिनभर हल्की धूप और सामान्य तापमान के बाद शाम होते-होते हवा की रफ्तार तेज हो गई, जिससे मौसम का मिजाज बदलता नजर आया। वहीं मौसम विभाग के अनुसार रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहा। शाम के समय करीब 15 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चली, जिसके कारण लोगों को मौसम में अचानक ठंडक का एहसास हुआ। हालांकि, दिनभर बाजारों और सड़कों पर सामान्य चहल-पहल रही, लेकिन शाम होते ही आसमान में बादल छाने से लोगों को मौसम के बदलते स्वरूप का आभास होने लगा। कई जगहों पर लोगों ने तेज हवा के कारण धूल उड़ते भी देखी। जबकि...